{"_id":"6ad450b8598dc84e930702b6","slug":"bpl-families-will-now-receive-oil-based-on-number-of-family-members-in-haryana-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बीपीएल परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा तेल, सरकार ने तेल का कोटा कम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बीपीएल परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा तेल, सरकार ने तेल का कोटा कम किया
Sun, 18 Oct 2026 10:23 AM IST
Naveen
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:23 AM IST
सार
सदस्यों की संख्या के आधार पर अलग-अलग मात्रा तय करने से कार्डधारकों और डिपो संचालकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने मांग की कि पहले की तरह प्रत्येक राशनकार्ड पर दो लीटर या कम से कम एक लीटर तेल दिया जाए।
विज्ञापन
डिपो में मिलेगा सरसों का तेल
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा में बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो से अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर, छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर और छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इसी आधार पर विभाग ने अक्तूबर माह के लिए तेल का कोटा भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर तेल के लिए 15 रुपये देने होंगे। छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर तेल 30 रुपये में मिलेगा। वहीं, छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर तेल के लिए 45 रुपये देने होंगे। पहले प्रत्येक बीपीएल राशनकार्ड पर दो लीटर सरसों का तेल 100 रुपये में मिलता था।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार प्रदेश में 39,43,192 बीपीएल परिवार पंजीकृत हैं। पहले प्रत्येक राशनकार्ड पर दो लीटर तेल देने के हिसाब से प्रतिमाह 78,86,384 लीटर सरसों के तेल की जरूरत होती थी। अब विभाग ने अक्तूबर माह के लिए कुल 36,45,426 लीटर तेल का कोटा जारी किया है। यह पहले के मासिक आवंटन के मुकाबले करीब 54 प्रतिशत कम है। विभाग ने 20 से 25 अक्तूबर तक राशन डिपुओं पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिलों में तेल का आवंटन राशनकार्डों की संख्या और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन
सभी परिवारों को समान मात्रा देने की मांग
ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने कहा कि सरकार से सभी बीपीएल परिवारों को समान मात्रा में सरसों का तेल देने की मांग की गई है। सदस्यों की संख्या के आधार पर अलग-अलग मात्रा तय करने से कार्डधारकों और डिपो संचालकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने मांग की कि पहले की तरह प्रत्येक राशनकार्ड पर दो लीटर या कम से कम एक लीटर तेल दिया जाए।