फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The impact of the western disturbance has ended; temperatures will now drop.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब गिरेगा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The impact of the western disturbance has ended; temperatures will now drop.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद शनिवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। हिसार, भिवानी, अंबाला, करनाल और पानीपत सहित कई जिलों में सुबह कोहरा रहा जो करीब 10 बजे तक छंट गया। 15 और 16 अक्तूबर को 20 जिलों में बारिश और हल्की ओलावृष्टि के बाद अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

सीजन में पहली बार कोहरे का असर देखने को मिला। शहर से बाहर राष्ट्रीय राजमार्गों और खेतों में कोहरा अधिक दिखाई दिया। हल्के कोहरे और ओस के कारण वातावरण में नमी बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आई है। रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 29.4 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में सामान्य से चार डिग्री कम 29 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अगले तीन दिन में रात के तापमान में गिरावट आएगी। कुछ जिलों में एक सप्ताह के भीतर रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 27 अक्तूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed