{"_id":"68cb06524166706476089f34","slug":"brijendra-singh-will-undertake-a-2500-kilometer-padayatra-in-the-state-to-strengthen-himself-with-the-congress-organization-hisar-news-c-21-hsr1020-712091-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कांग्रेस संगठन के साथ खुद को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 2500 किलोमीटर पदयात्रा निकालेंगे बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कांग्रेस संगठन के साथ खुद को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 2500 किलोमीटर पदयात्रा निकालेंगे बृजेंद्र सिंह
विज्ञापन

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह प्रदेश में सद्भाव यात्रा निकालेंगे। 5 अक्तूबर को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह नरवाला विधानसभा क्षेत्र के दनौदा गांव से यात्रा को शुरू करेंगे। बृजेंद्र सिंह लगभग छह महीने में पूरी होने वाली इस यात्रा में 2500 किलोमीटर की पदयात्रा कर सभी 90 विधानसभा में पहुंचेंगे।
पहले चरण में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा 5 अक्तूबर से 12 नवंबर 14 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। इसमें नरवाना, कलायत, सफीदों, जींद, जुलाना, नारनौंद, उचाना, उकलाना, बरवाला, बवानीखेड़ा, नलवा, हांसी, हिसार, आदमपुर शामिल हैं। इसके बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार की सरकार का एक साल पूरा होते हुए शुरु हो रही कांग्रेस की सद्भाव यात्रा खुद कांग्रेस नेताओं में कितना सद्भाव जगा पाएगी यह तो समय ही बताएगा।
देश में यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ने की शुरुआत राहुल गांधी ने की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में यात्रा निकाली थी। इसका हरियाणा में काफी हद तक असर भी रहा। पूरे प्रदेश के लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए अब बृजेंद्र सिंह निकलने वाले हैं। बृजेंद्र सिंह इस यात्रा के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर फोकस करेंगे। इस यात्रा को नरवाना विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया जाएगा। इसके बाद पूरे रूट के अनुसार यात्रा चलेगी। करीब 150 से 200 यात्रा में चलने वाले स्थायी यात्री होंगे।
इस यात्रा के जरिए बृजेंद्र सिंह अपनी आईएएस अधिकारी की छवि को तोड़कर नेता की छवि बनाना चाहते हैं। दरअसल बृजेंद्र सिंह हिसार से भाजपा के सांसद रहे तो उनकी छवि बनाई गई कि वह लोगों से मिलते नहीं हैं। अपने क्षेत्र के लोगों तक नहीं पहुंचते हैं। अब बृजेंद्र सिंह अपने पिता के राजनीतिक रसूख को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र अपनी पैठ बनाना चाहते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपनी चुनावी राजनीति को अलविदा कह चुके हैं। बृजेंद्र सिंह अब तक केवल सांसद ही रहे हैं तो ऐसे में उनको प्रदेशस्तरीय नेता बनाने के लिए हर विधानसभा तक पैठ जरूरी है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की सहमति के बाद इस यात्रा को अंतिम रूप दिया गया है। यह भी जान लें कि राहुल गांधी ने हाल ही में बृजेंद्र सिंह को विदेश विभाग का को-चेयरमैन बनाया है। राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी देकर बृजेंद्र सिंह के कद को बढ़ाने का काम किया। ब्यूरो
सभी का काम करने का अपना तरीका
इस यात्रा के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी का काम करने का अपना तरीका होता है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। बृजेंद्र सिंह यात्रा निकाल रहे हैं तो अच्छी बात है। इसमें गलत क्या है। हम विपक्ष में हैं लोगों को बीच जाकर उनकी दुख तकलीफ जानना चाहिए।
ऐसी यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसी यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हर एक कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस विपक्ष की दमदार भूमिका निभा रही है। कांग्रेस के सभी विधायक-सांसद जनता के बीच में रहते हैं। एक लंबे अरसे के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन पर काम हो रहा है। सभी जिलों के अध्यक्ष बनाए गए, यूथ कांग्रेस का संगठन भी बनाया गया है।