Live
MSME For Bharat Live: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- गुंडाराज हुआ खत्म, व्यापारियों को मिल रही पूरी सुरक्षा
{"_id":"68cba659d9e66dc09f079bf9","slug":"msme-for-bharat-live-updates-manthan-organized-in-firozabad-tourism-minister-jaiveer-singh-news-in-hindi-2025-09-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"MSME For Bharat Live: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- गुंडाराज हुआ खत्म, व्यापारियों को मिल रही पूरी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:56 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
MSME For Bharat Live News in Hindi: एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन फिरोजाबाद में शुरू हो चुका है। इस आयोजन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ अधिकारी और विशेषज्ञ उद्योगों की चुनौतियों व अवसरों पर मंथन कर रहे हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : संवाद

विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:54 PM, 18-Sep-2025
क्यू आर कोड को स्कैन करके दिए जा रहे सुझाव
उन्होंने कहा कि सूक्ष्म लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जो सुझाव क्यू आर कोड को स्कैन करके दिए जा रहे हैं। वह सबसे ज्यादा फिरोजाबाद से गये हैं। इसका मतलब है कि फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके लिए जनपद फिरोजाबाद के कारोबारियों एवं इस सपने को राष्टीय स्तर तक साकार बनाने के लिए अमर उजाला परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
02:27 PM, 18-Sep-2025
सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
पर्यटन मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अब लालफीताशाही समाप्त करने का काम किया गया है। मझले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एनओसी समेत अन्य कार्रवाई में साथ दे रही है। बैंकिंग सेक्टर आपके साथ है। इंस्पेक्टर राज खत्म किया जा रहा है। कारोबारियों को बढ़ावा ओर सुरक्षित माहौल देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश को बनाने का काम कारोबारियों से सुझाव लेकर भाजपा सरकार ने किया है।
01:44 PM, 18-Sep-2025
एमएसएमई उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी : उपायुक्त संध्या यादव
फिरोजाबाद की उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने कहा कि एमएसएमई इंडस्ट्री को बेहतर सुविधाओं से जुड़े प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवा रहे हैं। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आलू अधिक पैदा होता है। फूड पॉलिसी में हम जाएंगे तो 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। हमारे पोर्टल पर जाकर आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
01:40 PM, 18-Sep-2025
शिकायत मिलते ही होगा निवारण
नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपर नगर आयुक्त निहाल सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं। उनके प्रकाश में आने के बाद समाधान कराया जाएगा।
01:35 PM, 18-Sep-2025
कराबोरा करने के लिए मिला सुरक्षित माहौल
पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारियों को खूब धमकियां मिलती थीं। वे लोग उत्पीड़न से तंग आकर रवाना हो गए थे। 2017 के बाद प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद परिस्थिति बदलीं। सबसे बड़ी उपलब्धि है कि आपको कारोबार करने का सुरक्षित माहौल मिला है।
01:28 PM, 18-Sep-2025
अमर उजाला परिवार को दिया धन्यवाद
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद का कांच उद्योग हमारी पहचान है। इसे बढ़ावा देने के लिए टीटीजेड की बाध्यता को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अमेरिका के अलावा अन्य देशों में कांच उद्योग व्यापारियों को देखना चाहिए। इस कार्यक्रम को कराने के लिए और व्यापारी से मिलवाने के लिए अमर उजाला परिवार का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:26 PM, 18-Sep-2025
व्यापारियों को सुविधा, एनओसी प्रक्रिया हुई आसान
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए काम किए हैं। एनओसी देने में भी सरलता की गई। प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सुरक्षा का वातावरण देने का काम किया है। प्रदेश में व्यापार के मामले में सबसे ज्यादा सुझाव फिरोजाबाद से मिले हैं। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।
01:23 PM, 18-Sep-2025
छोटे उद्योगों को बढ़ावा, लालफिताशाही पर नियंत्रण
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज कोई भी उद्योग चलाने के लिए देश और प्रदेश मे वातावरण होना चाहिए। 2017 से पहले फिरोजाबाद में गुंडाराज था। अब परिस्थित बदली है।अब लालफिताशाही पर रोक लगी है। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। बैंकों को भी जोड़ा गया है।
01:19 PM, 18-Sep-2025
वैश्विक मंडी बनी तो अमेरिका जैसे देश दिखाने लगे आंखें
मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा पहले गांव में छोटे-छोटे उद्योग संचालित होते थे, इसके बाद वैश्विक मंडी बनी। तब अमेरिका जैसे देश आंखें दिखने लगे। स्वदेशी की बात पहले महात्मा गांधी ने की थी अब पीएम मोदी कर रहे हैं।
01:03 PM, 18-Sep-2025
ये अधिकारी भी पहुंचे
फिरोजाबाद में 'एमएसएमई फॉर भारत' पर मंथन के इस आयोजन में अपर नगरायुक्त निहाल सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राजेन्द्र प्रसाद, उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र संध्या यादव पहुंच चुकी हैं। आगरा अमर उजाला के संपादक भूपेन्द्र सिंह ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को लेकर संबोधन शुरू किया।