{"_id":"6a3431e1ec27cd2f70094640","slug":"celebrated-the-completion-of-12-years-of-the-central-government-with-creative-activities-hisar-news-c-21-hsr1020-893325-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रचनात्मक गतिविधियों संग केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रचनात्मक गतिविधियों संग केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया
विज्ञापन
हांसी विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में संबोधित करते विधायक विनोद भयाना। प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक विनोद भयाना ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विधायक ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है। भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।
विधायक ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण ने भी सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मेलन के दौरान डिजिटल भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व निपुण हरियाणा मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अध्यापकों की तरफ से प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश भड़ाना, पूर्व भाजपा अटल मंडल अध्यक्ष अशोक ढालिया व विभिन्न विद्यालयों के मुखिया उपस्थित रहे।
ये रहे प्रतियोगिता में अव्वल
साथ ही मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में एसबीएस माढ़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुल्तान नगर कॉलोनी उच्च विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दयाल सिंह कॉलोनी व टैगोर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौंद के विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। विधायक ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।