Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Members of the protest committee said it remains to be seen against whom the police will take action.
{"_id":"6a3934fa97eb8e51aa0e9a88","slug":"video-members-of-the-protest-committee-said-it-remains-to-be-seen-against-whom-the-police-will-take-action-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"धरना कमेटी के सदस्य बोले पुलिस किस पर कार्रवाई करेगी यह देखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना कमेटी के सदस्य बोले पुलिस किस पर कार्रवाई करेगी यह देखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। चानौत गांव में टी-कनेक्शन व पेयजल आपूर्ति को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दर्ज हुई एफआईआर पर धरना कमेटी के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार पर विश्वास करते हुए टी-कनेक्शन लगवाया था। अब मामला दर्ज होने के बाद यह देखने वाली बात होगी कि कार्रवाई किसके खिलाफ की जाती है।
धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत ने कहा कि ग्रामीणों का सरकार पर आज भी पूरा विश्वास है, लेकिन जब तक गांव को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिलती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र सोरखी ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि गांव के लोग अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टी-कनेक्शन लगाने की सहमति दी गई और अब उसी मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिससे ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।