{"_id":"69b5b7752d26ebbc3e01f8bb","slug":"checked-the-arrangements-also-checked-the-records-of-the-offices-hisar-news-c-21-hsr1020-828749-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: परखीं व्यवस्थाएं, कार्यालयों का रिकॉर्ड भी जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: परखीं व्यवस्थाएं, कार्यालयों का रिकॉर्ड भी जांचा
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन ने शनिवार को थाना शहर और सीआईए स्टाफ थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की कार्यप्रणाली, कार्यालय रिकॉर्ड व पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था का अवलोकन किया।
इस दौरान एसपी ने मालखाना का निरीक्षण करते हुए वहां रखी केस प्रॉपर्टी और संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। साथ ही निर्देश दिए कि मालखाने का रिकॉर्ड अपडेट रखा जाए और केस प्रॉपर्टी का सुरक्षित व व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया और वहां रखे सरकारी शस्त्रों व गोला-बारूद की स्थिति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई व रिकॉर्ड संधारण में पूर्ण सावधानी बरती जाए व समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। आमजन की शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना स्तर पर साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन व कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
Trending Videos