सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman goes missing under suspicious circumstances after argument with husband

Hisar News: पति से कहासुनी के बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman goes missing under suspicious circumstances after argument with husband
विज्ञापन
हिसार। गांव दुबेटा में पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मामले की शिकायत मंगाली पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Trending Videos

गांव दुबेटा निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च की दोपहर उसका अपनी पत्नी पूजा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बाद वह पत्नी को घर पर छोड़कर काम पर चला गया। जब वह दोपहर करीब तीन बजे वापस घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। उसने पत्नी की मायके और रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत दी। जांच अधिकारी एसआई सुभाष ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed