फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student death case pistol was loaded with two bullets; one passed through Daivik’s head and struck a cupboard

हिसार में छात्र मौत मामला: पिस्तौल में लोड थीं दो गोलियां, एक दैविक के सिर को पार कर अलमारी में लगी

Fri, 16 Oct 2026 09:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर(हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर(हिसार) Published by: Naveen Updated Fri, 16 Oct 2026 09:21 AM IST
सार

दैविक अपने दोस्त के घर गया था। कुछ देर बाद दोस्त के घर से दैविक की मां के पास फोन आया कि उसे गोली लग गई है। दैविक की मां और दादा मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन
Student death case pistol was loaded with two bullets; one passed through Daivik’s head and struck a cupboard
मृतक दैविक - फोटो : संवाद

विस्तार

शिव कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय दैविक की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, जिस पिस्तौल से दैविक को गोली लगी उसमें पहले से दो गोलियां लोड थीं और पिस्तौल भी अनलॉक थी।

विज्ञापन


गोली दैविक के सिर को पार करते हुए पास में रखी अलमारी में जा लगी जिससे उसमें भी छेद हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वास्तव में क्या परिस्थितियां बनीं और गोली किसके हाथों से चली। अभी तक पुलिस ने नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में नहीं लिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने दैविक के दोस्त एवं सहपाठी के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अलमारी भी थी अनलॉक
सूत्रों के मुताबिक जिस अलमारी में पिस्तौल रखी हुई थी वह भी अनलॉक थी। पिस्तौल अलमारी से ही बरामद हुई है। घटनास्थल से गोली और उसका खोल भी बरामद किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली चलने के बाद पिस्तौल को वापस अलमारी में किसने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
13 अक्तूबर की शाम दैविक अपने दोस्त के घर गया था। कुछ देर बाद दोस्त के घर से दैविक की मां के पास फोन आया कि उसे गोली लग गई है। दैविक की मां और दादा मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दैविक के पिता रवि गोयल के बयान पर पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed