फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   murder in Punjab linked to fight against drugs with sharp edged weapon in Batala

पंजाब में नशे का विरोध करने पर हत्या: बटाला के माड़ी पन्नवां में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, दो गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 10:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 10:15 AM IST
सार

बटाला के माड़ी पन्नवां गांव में नशे का विरोध करने पर 40 साल के बिक्रमजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे माैत के घाट उतार दिया गया।  

विज्ञापन
murder in Punjab linked to fight against drugs with sharp edged weapon in Batala
पंजाब में एक और हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशे का विरोध करने पर एक और युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बटाला के श्री हरगोविंदपुर के माड़ी पन्नवां गांव में हुई। नशे का विरोध करने पर 40 साल के बिक्रमजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मानसा में हुई थी नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या
नशे का विरोध करने पर पंजाब में तीन दिन में दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। इससे पहले मंगलवार को मानसा में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जेसीबी से आरोपी के घर को भी गिरा दिया था। वहीं झोटा की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी की मेडिकल शॉप में आग लगा दी। 
विज्ञापन


झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में विरोध के सुर उठे थे और परिवार के आह्वान पर वीरवार को पंजाब बंद रखा गया था। 

सीएम आज लेंगे नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक
झोटा की हत्या के बाद सरकार भी हरकत में आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिल्लौर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, डीसी, डीएसपी व एसडीएम हिस्सा लेंगे। बैठक में मेडिकल नशों के दुरुपयोग पर सख्ती करने को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं नशों तस्करों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि सीएम की इस हाई लेवल मीटिंग से पहले ही बटाला की घटना ने एक बार फिर नशे के काले कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed