फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Man dies after being hit by a motorcycle while celebrating a friend's birthday on the highway; the incident oc

प्रतापगढ़ : हाईवे पर दोस्त का जन्मदिन मना रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत, पटाखा जलाकर भागते समय हुआ हादसा

Fri, 16 Oct 2026 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 12:02 PM IST
सार

Pratapgarh News : कुंडा कस्बे के स्टेशन रोड निवासी पप्पू पप्पू केसरवानी के इकलौते बेटा हरिओम केसरवानी (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार की रात में जेके पब्लिक स्कूल के पास अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था।

विज्ञापन
Man dies after being hit by a motorcycle while celebrating a friend's birthday on the highway; the incident oc
सांकेतिक तस्वीर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडा कस्बे के स्टेशन रोड निवासी पप्पू पप्पू केसरवानी के इकलौते बेटा हरिओम केसरवानी (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार की रात में जेके पब्लिक स्कूल के पास अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। वह दोस्तों के साथ सड़क पर जश्न मना रहा था। इसी दौरान आतिशबाजी के लिए 12 आवाजा पटाखा का बॉक्स हाथ में लेकर जला रहा था। तभी बॉक्स गर्म होने के बाद हाथ जलने लगा।

विज्ञापन


वह बॉक्स फेंककर भाग रहा था कि तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। मृतक दो बहन हैं जिनमें एक की शादी हुई है। कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed