फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attempt to travel abroad using fake tickets 16 passengers bound for Sharjah caught at Amritsar airport

फर्जी टिकटों से विदेश जाने की कोशिश: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गए शारजाह जाने वाले 16 यात्री, हिरासत में लिए

Fri, 16 Oct 2026 09:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 09:39 AM IST
सार

जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सभी 16 यात्रियों ने टिकटें एक ही एजेंट से हासिल की थीं या अलग-अलग माध्यमों से। इसके साथ ही टिकट तैयार करने वाले लोगों और इस काम में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Attempt to travel abroad using fake tickets 16 passengers bound for Sharjah caught at Amritsar airport
amritsar airport - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली उड़ान से सफर करने पहुंचे 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी निकलीं। मामला सामने आने के बाद सभी यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों की टिकटें किसने तैयार की थीं और इन्हें उपलब्ध करवाने में कौन-कौन शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इस दौरान 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी पाई गईं। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


टिकट तैयार करने वालों का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां 
एयरपोर्ट पर तैनात विभिन्न  जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सभी 16 यात्रियों ने टिकटें कहां से ली थी। इसके साथ ही टिकट तैयार करने वाले लोगों और इस काम में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यात्रियों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही टिकटों से जुड़े पूरे नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed