फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two students stabbed in Panchkula at school Class 11 student

पंचकूला में दो छात्रों को मारा चाकू: स्कूल में हुई वारदात, 11वीं के छात्र ने दोनों सहपाठियों पर किया हमला

Fri, 16 Oct 2026 12:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 16 Oct 2026 12:42 PM IST
सार

छुट्टी के समय आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाया। इसके बाद वह बाहर गया और चाकू लेकर आया। फिर उसने दो छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर और घायल हुए दोनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
Two students stabbed in Panchkula at school Class 11 student
हमले में घायल छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घटना के बाद स्कूल में हलचल मच गई। 
विज्ञापन


दोनों घायल छात्रों को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, छुट्टी के समय छात्र ने अपने कुछ साथियों को बुलाया। इसके बाद वह बाहर गया और चाकू लेकर आया। फिर उसने दो छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर और घायल हुए दोनों छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। फिलहाल दोनों घायल छात्रों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed