सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CTET conducted amid tight security at 27 centres

Hisar News: 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सीटेट संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
CTET conducted amid tight security at 27 centres
केंद्रीय ​शिक्षक पात्रता परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थी।
विज्ञापन

Trending Videos
हिसार। जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का दूसरे दिन आयोजन हुआ। परीक्षा दो शिफ्टों में करवाई गई। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू हुई और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे आयोजित की गई। हरियाणा में इस परीक्षा के लिए केवल हिसार में ही सेंटर बनाए गए थे।
परीक्षा से एक घंटे पहले एंट्री शुरू कर दी गई, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच के साथ-साथ बॉयोमेट्रिक मशीन से फिंगर मिलान किया गया। इसके कारण परीक्षा केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और सभी आवश्यक प्रबंधों के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 26,902 अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए थे। प्रत्येक सत्र में 13,451 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने थे। अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों का डाटा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पहली शिफ्ट का पेपर काफी सरल था। बाहर से किसी तरह का कोई सवाल नहीं था। परीक्षा में कई बार बाहर से सवाल होते है लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं था।
-- अन्नु, परीक्षार्थी हिसार।


-------
दूसरी शिफ्ट में बॉयोमेट्रिक के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। हालांकि परीक्षा अच्छे ढंग से हुई है। पेपर सरल ही था। बाहर से किसी तरह के सवाल नहीं पूछे गए थे।
सुपासिंह, परीक्षार्थी, रतिया।



::::::::::::::
रविवार को दोनों शिफ्ट में 26 हजार 92 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। दोनों दिन शांतिपूर्वक व नकल रहित परीक्षा करवाई गई है। दूसरे दिन रविवार को अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों का डाटा नहीं मिल पाया है। यह डाटा सोमवार को मिल पाएगा।
-- नीरू भाटिया, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed