फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dairy owner murder case Family members to lay siege to the SP office in Hisar today

सूर्य नगर जीवन हत्याकांड: हिसार में परिजनों और विभिन्न खापों ने राजगढ़ रोड पर लगाया जाम, सख्त कार्रवाई की मांग

Sat, 08 Aug 2026 11:10 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 08 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Dairy owner murder case Family members to lay siege to the SP office in Hisar today
राजगढ़ रोड पर जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर परिजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव राव किया। हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों, पांच ग्रामीणों की पंचायत और विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने राजगढ़ रोड पर जाम लगा दिया है। सड़क पर प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस दौरान परिजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन




इससे पहले शनिवार को जीवन की पत्नी रमन देवी ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर नहीं होता वह शव नहीं लेंगे। पुलिस मैं अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी प्रोमिला व दूसरे आरोपी रमेश के करीबी 12 क्वाटर रोड ढाणी किशनदत्त निवासी शम्मी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




यह है मामला
सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया। सरेआम हत्या किए जाने के बाद मृतक के परिजनों व खाप पंचायत के लोगों ने जिंदल चौक पर जाम लगा कर मुख्य आरोपी रमेश व अन्य आरोपियों गिरफ्तारी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए व एटीएम थाना पुलिस सहित 6 टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed