सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dirty water accumulated on the road due to sewerage blockage near plot number 179 in Industrial Sector-27-28.

Hisar News: सीवरेज अव्यवस्था ने सेक्टर 27-28 में रोकी उद्योगों की राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulated on the road due to sewerage blockage near plot number 179 in Industrial Sector-27-28.
औद्योगिक सेक्टर-27-28 में प्लाट नंबर 179 के पास सीवरेज जाम होने पर सड़क पर जमा गंदा पानी।
विज्ञापन
हिसार। शहर के दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक सेक्टर-27-28 में सीवरेज व्यवस्था चरमराने से उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सीवरेज लाइनें जाम होने के कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला कैमिकल युक्त दूषित पानी सड़कों पर जमा हो रहा है जिससे क्षेत्र में गंभीर परेशानी का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर पैदल चलना और वाहनों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है।
Trending Videos


कारोबारियों का आरोप है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बने हैं। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उद्योगपतियों के अनुसार सेक्टर-27-28 में पिछले कई वर्षों से सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण सीवरेज लाइनें बार-बार जाम हो जाती हैं। वर्तमान में प्लॉट नंबर-179 के पास सीवरेज जाम होने से कई औद्योगिक इकाइयों के बाहर गंदा पानी जमा है जिससे कामकाज और आवाजाही दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बने अनजान

हिसार उद्योग संघ के सचिव रणधीर गुप्ता ने बताया कि प्लॉट नंबर-179 के पास कई दिनों से गंदा पानी जमा है जिससे सड़क से गुजरना कठिन हो गया है। इस संबंध में अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से जिला उपायुक्त को भी अवगत कराया जा चुका है।

अलग डिस्पोजल सिस्टम की उठी मांग

हिसार उद्योग संघ के प्रधान देवेंद्र जैन ने कहा कि क्षेत्र में उद्योगों की संख्या को देखते हुए मौजूदा सीवरेज पंप हाउस पर्याप्त नहीं है। सेक्टर-27-28 के लिए अलग से डिस्पोजल सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए। साथ ही सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी कारोबारी उपायुक्त से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed