सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case Registered Against JJP Leader Digvijay Chautala in Hisar for Attempting to Break Down Gate of GJU

Haryana:जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार में केस दर्ज, GJU कुलपति कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 17 Apr 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय गुरुवार को भारी हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय का गेट तोड़ने की कोशिश की, गमले तोड़े और पुलिस से धक्का-मुक्की की। इस मामले में हिसार सिटी थाना में दिग्विजय चौटाला समेत जजपा के कई पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Case Registered Against JJP Leader Digvijay Chautala in Hisar for Attempting to Break Down Gate of GJU
जीजेयू कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते दिग्विजय चौटाला व अन्य प्रदर्शनकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जन नायक जनता पार्टी युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के खिलाफ हिसार के सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने रात के समय कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिग्विजय चौटाला सहित अन्य लोगों के खिलाफ जीजेयू प्रशासन ने शिकायत दी थी। वहीं, इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मीडिया से रूबरू हुए।

Trending Videos




बता दें कि दिग्विजय सिंह चौटाला के संवाद में वीरवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के छात्रों को जाने से रोकने पर टकराव के हालात पैदा हो गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति कार्यालय में एक घंटे तक हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की। गमले टूट गए। दिग्विजय चौटाला प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ गेट के पास धरने पर बैठ गए। दिग्विजय ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए महिला पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जीजेयू में छात्र संवाद आयोजित करने के लिए उन्होंने जीजेयू प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद यह कार्यक्रम यादव धर्मशाला में आयोजित किया गया। जब विद्यार्थियों को जीजेयू परिसर से बाहर नहीं आने दिया गया तो दिग्विजय चौटाला कुछ छात्रों के साथ परिसर में दाखिल हो गए और कुलपति कार्यालय का घेराव किया।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब तक कुलपति छात्रों की आवाज नहीं सुनेंगे तब तक हम धरने से नहीं उठेंगे। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गेट धकेलने से रोका जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही।

हम जवाब मांगने आए तो ये लोग कुर्सी छोड़ कर भाग गए
दिग्विजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज भाजपा के एजेंट की हालत इतनी कमजोर और भगोड़े जैसी हो गई है कि जब हम जवाब मांगने पहुंचे तो ये लोग अपनी कुर्सी छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि कुलपति को छात्रों के सवालों और उनके आका मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी जवाब देना होगा। हम राज्यपाल से मिलकर विश्वविद्यालयों में हो रही बदहाली, भ्रष्टाचार, लूट और जातिवाद से संबंधित भेदभाव को उजागर करेंगे। दरवाजे तोड़ने से कोई फायदा नहीं, हम इनकी सभी कारगुजारियों के दरवाजे खोलेंगे।

27 अप्रैल को जीजेयू में प्रदर्शन करेंगे
जजपा नेता दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में इनसो कार्यकर्ताओं की ओर से कुलपति कार्यालय पर की गई तोड़फोड़ दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। 5 अगस्त 2019 को इनसो फाउंडेशन-डे के लिए जीजेयू के सीआरएस सभागार को लिया गया था। इसमें सभागार में काफी नुकसान हुआ था। इस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था। आज तक यह जुर्माना अदा नहीं किया गया। नियमानुसार जुर्माने की अदायगी तक सभागार नहीं देंगे। प्रदर्शन के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी करने पहुंचे थे। वे कोई डिमांड तक देकर नहीं गए हैं। इसमें विश्वविद्यालय नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed