फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Body of PCR Police Constable Found at Home Patiala

Patiala: घर से मिला पीसीआर पुलिस मुलाजिम का शव, गोली लगने से हुई मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 17 Apr 2026 09:59 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 17 Apr 2026 09:59 AM IST
सार

जरनैल सिंह पिछले तीन वर्षों से इस घर में किराए पर रह रहा था और बताया जाता है कि उसका मूल गांव बनूड़ के पास है। जरनैल सिंह ने दो बार शादी की थी और वह लंबे समय से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रहा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Body of PCR Police Constable Found at Home Patiala
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला के गांव सूलर में पीसीआर में तैनात एक पुलिस मुलाजिम जरनैल सिंह संधू का शव उनके किराए के घर से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना रात के समय गांव में स्थित डकाला चौकी को मिली।
विज्ञापन

 
गांव के ही एक निवासी अमरीक सिंह ने शव देखा था। इस बारे में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसएचओ पसियाना, डीएसपी  समाना और अन्य अधिकारियों सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल की गहन जांच की और चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है।
विज्ञापन




शुरुआती जांच से पता चलता है कि मौत कई घंटे पहले हो चुकी थी, क्योंकि घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे जम चुके थे। जरनैल सिंह पिछले तीन वर्षों से इस घर में किराए पर रह रहा था और बताया जाता है कि उसका मूल गांव बनूड़ के पास है। जरनैल सिंह ने दो बार शादी की थी और वह लंबे समय से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रहा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed