फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable and tea vendor arrested for extorting money from a young man

Aligarh News: युवक से रुपये वसूलने वाला सिपाही और चाय वाला गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Constable and tea vendor arrested for extorting money from a young man
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
रोरावर थाना क्षेत्र में महिला मित्र के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस चौकी ले जाकर डराने-धमकाने और उससे ऑनलाइन माध्यम से हजारों रुपये ऐंठने के आरोपी सिपाही और उसके एक साथी चाय वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित पंडित पुरवा धमसी डिहवा नारायणपुर निवासी प्रशांत कुमार शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह कानपुर के स्वरूप नगर निवासी अपनी महिला मित्र महिमा के साथ मेघ विहार सोसाइटी के पास मौजूद थे, जहां आपस में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था।
विज्ञापन



आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे रोरावर थाने के सिपाही अंकित चौधरी ने दोनों को जबरन हिरासत में लिया और जलालपुर चौकी ले गया।
पीड़ित प्रशांत का आरोप है कि चौकी के अंदर सिपाही ने उसे बुरी तरह धमकाया। उसने प्रशांत से उसके घरवालों के नंबर मांगने के साथ ही महिला मित्र के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी देने और बदनाम करने की धमकी दी। इस दौरान दोनों का वीडियो भी बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित के मुताबिक सिपाही उसे चौकी से बाहर ले गया और छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। तुरंत नकदी उपलब्ध न होने पर उसने किसी परिचित से प्रबंध करने को कहा।

प्रशांत ने अपनी एक वरिष्ठ महिला मित्र से चार हजार रुपये उधार मंगवाए, जिसके बाद सिपाही द्वारा बताए गए एक क्यूआर कोड पर ऑनलाइन तीन हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद अगले दिन बाकी पैसे देने की शर्त पर उन्हें छोड़ा गया।

पीड़ित का आरोप है कि 11 अगस्त की सुबह करीब 10:05 बजे सिपाही ने फोन कर उसे फिर से धमकाया। शाम करीब छह बजे उसे नादा चौराहे पर बुलाया गया, जहां उसी क्यूआर कोड के माध्यम से 1500 रुपये और ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए।

पीड़ित ने अपनी और अपनी महिला मित्र की बनाई गई वीडियो डिलीट करने का बार-बार अनुरोध किया, लेकिन आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया। तंग आकर पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।



सीओ संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही अंकित चौधरी और इस वसूली में उसका साथ देने वाले चाय वाले सचिन सारस्वत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed