फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila in Aligarh from October 3

Aligarh News: अलीगढ़ में रामलीला 3 अक्तूबर से शुरू, मंचन समिति के अध्यक्ष बने विमल अग्रवाल, 10 संयोजक बनाए

Tue, 18 Aug 2026 04:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

इस बार अलीगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव 3 से 22 अक्तूबर तक आयोजित होगा। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को रामलीला महोत्सव समिति-2026 का अध्यक्ष घोषित किया गया।

विज्ञापन
Ramlila in Aligarh from October 3
रामलीला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ शहर की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला गौशाला कमेटी की बैठक संरक्षक धनजीत वाडरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से रामलीला गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को रामलीला महोत्सव समिति-2026 का अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही सदन जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। 

विज्ञापन


रामलीला 3 अक्टूबर से
इस बार अलीगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव तीन से 22 अक्तूबर तक आयोजित होगा। अध्यक्ष बनने के बाद विमल अग्रवाल ने कहा कि इस बार रामलीला को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पूरी टीम के साथ मिलकर तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन


10 संयोजकों को सौंपी जिम्मेदारी
महोत्सव की तैयारियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विमल अग्रवाल ने 10 संयोजकों के नामों की घोषणा की। इनमें अनुज वार्ष्णेय 'अन्नू बीड़ी', अर्जुन गोविल, संयम पाराशर, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, आकाश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल सीए, भव्य अग्रवाल, राजेश गर्ग और कमल अरोरा को शामिल किया गया है। कमल अरोरा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में अरविंद अग्रवाल, टीएन मित्तल एडवोकेट, कुलदीप पांडे, सुबोध सुहद, अनिल कुमार, प्रदीप सिंघल, संजय कृष्ण गुप्ता, अखिल मांगलिक, अरुण कुमार और पवन जिंदल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed