फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Call center employee terminated for making reels

Aligarh Nagar Nigam: कॉल सेंटर में रील बनाना पड़ा भारी, महिला कर्मचारी की गई नौकरी, सेवा समाप्त

Tue, 18 Aug 2026 05:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 05:48 PM IST
सार

नगर निगम के कॉल सेंटर में तैनात आउटसोर्सिंग कॉल टेकर अंजू चौधरी पर आरोप है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल से रील बनाकर ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसे लेकर उसकी सेवा समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
Call center employee terminated for making reels
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम की सेवाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने वाले कॉल सेंटर में ड्यूटी के दौरान रील बनाना एक आउटसोर्स कर्मचारी को भारी पड़ गया। महिला कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नगर निगम के कॉल सेंटर में तैनात आउटसोर्सिंग कॉल टेकर अंजू चौधरी पर आरोप है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल से रील बनाए जाने का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। 
विज्ञापन


पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने इसे सरकारी कार्य और दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना। जारी आदेश में कहा गया कि संबंधित कर्मचारी के कृत्य से नगर निगम की छवि प्रभावित हुई है। दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed