फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shopkeeper beaten and head broken with brick

Aligarh News: दुकानदार की पिटाई कर ईंट मार सिर फोड़ा, जान से मारने की दी धमकी, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 09:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 09:27 PM IST
सार

आरोपी दुकान पर आकर दुकानदार से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर उसके सिर को ईंट मारकर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
Shopkeeper beaten and head broken with brick
जवां थाना अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जवां के गांव रामपुर निवासी कुनाल ने चार लोगों के खिलाफ पिटाई कर सिर फोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पीड़ित ने कहा है कि गांव में ही पेट्रोल पंप के सामने उसकी दुकान है। आरोप है कि 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान पर गांव के ही प्रशांत तथा गोविंद गुप्ता और बुलंदशहर निवासी अजय एवं एक अज्ञात व्यक्ति आए। आते ही गाली-गलौज कर उसकी पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके सिर को ईंट मारकर फोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर आए आसपास के लोगों को देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसओ जवां धीरज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed