फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Former VC Tariq Mansoor again became National Vice President of BJP

BJP: एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूर फिर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन में जगह दे साधा मिशन 2027 पर निशाना

Tue, 18 Aug 2026 04:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

सन 2017 से 2023 तक प्रो. तारिक मंसूर एएमयू के कुलपति रहे। कुलपति के कार्यकाल के दौरान राजनीतिज्ञ मोहरा चलकर कर उन्होंने एएमयू के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया। यहीं से उनकी राजनीतिज्ञ पारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
AMU Former VC Tariq Mansoor again became National Vice President of BJP
तारिक मंसूर का स्वागत करते मानव महाजन, अनिल सेंगर व अन्य - फोटो : स्वयं

विस्तार

एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को भाजपा ने दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर मिशन यूपी-2027 पर निशाना साधा है। भाजपा के ऐसे कुछ बड़े नेता जो एएमयू पर निशाना साधते रहे हैं, उनके तरीके को नकारते हुए संकेत साफ है कि भाजपा का नेतृत्व सबका साथ और सबका विकास चाहता है। संगठन में फिर से जगह देकर मुस्लिम समुदाय में पिछड़े पसमांदा मुसलमानों को संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा में उनका हित सुरक्षित है। भाजपा के इस निर्णय से एएमयू बिरादरी के कुछ शिक्षाविद् भी खुश हैं। रात तक वे प्रो.तारिक मंसूर को मोबाइल फोन पर बधाई देते रहे।

विज्ञापन


एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में चिकित्सक के रूप में अलग पहचान बनाई। लगन के साथ की गई मेहनत से उन्होंने सर्वाधिक ऑपरेशन कर चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते गए। सर्जरी विभाग के चेयरमैन बने और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बने। एएमयू कोर्ट चुनाव में सर्वाधिक मत पाकर व प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर एएमयू के कुलपति बने। 
विज्ञापन


सन 2017 से 2023 प्रो. तारिक मंसूर कुलपति रहे। कुलपति के कार्यकाल के दौरान राजनीतिज्ञ मोहरा चलकर कर उन्होंने एएमयू के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया। यहीं से उनकी राजनीतिज्ञ पारी शुरू हो गई। एएमयू के कुलपति रहते हुए भाजपा ने तीन अप्रैल -2023 को प्रो. तारिक मंसूर को एमएलसी नामित कर दिया। इसके बाद उन्हें भाजपा संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि प्रो. तारिक मंसूर मुस्लिम कुरैशी बिरादरी से हैं। मुस्लिम समुदाय में उन्हें पसमांदा कहा जाता है। देश में करीब 85 प्रतिशत पसमांदा हैं। 15 प्रतिशत उच्च जाति के मुसलमानों की आबादी है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रो.तारिक को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पसमांदा वोट हासिल करने की कोशिश की है।


2047 तक विकसित होगा भारत

देश में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र सबका साथ, सबका विकास, पर भाजपा काम कर रही है। प्रधानमंत्री का प्रयास है कि 2047 तक विकसित भारत बने। उसी के अनुरूप भाजपा की नीतियां बन रहीं हैं।-प्रो.तारिक मंसूर, उपाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed