{"_id":"6a84c9e965720ff88a0646ee","slug":"young-mans-body-found-in-private-hospital-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-18841-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: निजी अस्पताल में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: निजी अस्पताल में युवक का शव मिला
Wed, 19 Aug 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 मृतक नीरज की प्रोफाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिगहां स्थित एक निजी अस्पताल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बहरिया के सराय सुल्तान निवासी नीरज पटेल (20) पुत्र अर्जुन के रूप में हुई। नीरज बी फार्मा करने के बाद बीते चार साल से इसी अस्पताल में काम कर रहा था।
सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने बड़े भाई बाल गोविंद उर्फ विशाल के साथ फाफामऊ में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद नीरज रोज की तरह अस्पताल के कमरे में आकर सो गया। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो अस्पताल के लोग चिंतित हो गए।
बाल गोविंद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह खाना देने अस्पताल पहुंचा, तो कमरे का दरवाजा बंद था। सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां नीरज बेड पर मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, नीरज रविवार को घर आया था और सोमवार सुबह भाई के साथ ही अस्पताल के लिए निकला था। मृतक की मां नीलम देवी, बड़ी बहन अनामिका पटेल का हाल बेहाल है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई सिंपटम नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। घटना कैमरे में कैद है। कमरे में शराब जैसी नशीले पदार्थ की शीशियां मिली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।