UP News: बारिश के बाद प्रयागराज में जलभराव, रिहायशी इलाकों में पानी भरा- सड़कें तक डूबीं; लोग परेशान
Prayagraj Waterlogging: प्रयागराज में भारी बारिश की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई। जलभराव की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कें और अंडरपास तक पानी में डूबे
सड़कों, निचले इलाकों और एक अंडरपास में पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर
गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा इसका मुख्य कारण है। शहर के गौस नगर इलाके में भी गंभीर जलभराव की स्थिति है। करेली क्षेत्र के जेके आशियाना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी मानसूनी वर्षा के कारण यहां पानी घरों में घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले कई परिवारों को परेशानी हो रही है।
रिहायशी इलाकों तक पहुंचा पानीVIDEO | Prayagraj, Uttar Pradesh: Heavy rainfall triggers waterlogging in parts of the city causing inconvenience to commuters.#PrayagrajRain #UPNews
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/fSmiSR2PA0 — Press Trust of India (@PTI_News) August 18, 2026
शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ है। कई वाहन फंसे हुए नजर आ रहे हैं। दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है।
गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण बनी है। करेली इलाके के जेके आशियाना में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां कई घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों के निवासियों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा मुहल्ले में मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास सोमवार से भी अधिक पानी भर गया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने पानी में सांप देख लिया है, जिसके बाद लोगों में भय समाया हुआ है। लोगों का कहना है कि पानी में दो सांप दिखे हैं।
ट्रांसफार्मर के पास मंगालवार को भी पानी भर जाने के कारण सुबह लगभग पांच बजे से बिजली कटी हुई है। सोमवार को पानी भर जाने के कारण तड़के लगभग तीन बजे से ही बिजली कट गई थी। दोपहर लगभग 12 बजे नगर निगम की गाड़ी आयी थी, गाड़ी के जरिए पानी निकाला गया, उसके बाद लगभग दो बेज बिजली सप्लाई हो सकी थी।