फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Ganga and Yamuna surge anxiety rises in low-lying floodplains

Prayagraj: प्रयागराज में उफान पर गंगा-यमुना, दारागंज घाट डूबा; चार घंटे में 7-8 सेंटीमीटर बढ़ा पानी

Tue, 18 Aug 2026 03:51 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 03:51 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Prayagraj Ganga and Yamuna surge anxiety rises in low-lying floodplains
दारागंज का पक्का घाट पानी में डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम नगरी में गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। सोमवार को शाम चार से रात आठ बजे के बीच दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पानी की बढ़ती रफ्तार ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


रात आठ बजे यमुना का नैनी में जलस्तर 78.83 मीटर दर्ज किया गया। शाम चार बजे यह 78.76 मीटर था। चार घंटे में सात सेंटीमीटर पानी बढ़ा। फाफामऊ में गंगा 79.65 मीटर पहुंच गई। छतनाग में भी गंगा का जलस्तर 78.39 मीटर दर्ज हुआ, जो शाम चार बजे 78.31 मीटर था। गंगा-यमुना के लिए खतरे का निशान 84.734 मीटर है। इसके बावजूद तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग परेशान हैं। कछार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन

आज से चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से प्रयागराज को यलो जोन में रखा गया है। ऐसे में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं भारी बारिश के चलते पिछले 24 घंटे की भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

मंडलायुक्त ने कहा, फील्ड पर निकलें अफसर, मौके से भेजें तस्वीर
बाढ़ का खतरा बढ़ते ही प्रशासनिक महकमे में सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने अफसरों को फोन कर बाढ़ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने फोन पर कोरांव के एसडीएम से पूछा कि कहां हैं, एसडीएम ने बताया कि वह संपूर्ण समाधान दिवस में हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें और तत्काल मौके पर पहुंचकर वहां की लाइव तस्वीर शेयर करें। उन्होंने डीएम मनीष कुमार वर्मा से सभी अफसरों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित करने को कहा। 

विज्ञापन

36 घंटे के भीतर हुई इस सीजन की सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में 36 घंटे के भीतर 81.2 मिमी बारिश हुई है, जो कि इस वर्ष के मानसून की सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई है। इनमें रविवार सुबह 8:30 से सोमवार सुबह 8:30 तक 77.8 मिमी और सोमवार सुबह 8:30 से रात 8:30 तक 3.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed