{"_id":"6a553abba29bc0d73e05bc0e","slug":"district-red-cross-society-office-opens-in-hansi-public-service-activities-will-get-a-new-impetus-hisar-news-c-21-hsr1020-909464-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जिला रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यालय शुरू, जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जिला रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यालय शुरू, जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति
Tue, 14 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में सोमवार को विधायक विनोद भयाना ने सोमवार जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान, दिव्यांगजन सहायता और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविंद्र लोहान को हांसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह सप्ताह में दो दिन हांसी कार्यालय में सेवाएं देंगे। स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मुख्यालय ने हांसी स्थानांतरण के इच्छुक कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं।
विधायक ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी विश्व की सबसे बड़ी मानवीय सेवा संस्थाओं में से एक है जो बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है। नए कार्यालय के शुरू होने से जिले में सामाजिक और जनसेवा गतिविधियों का विस्तार होगा तथा जरूरतमंदों तक सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राहुल नरवाल ने रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। भविष्य में रेडक्रॉस के माध्यम से रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता और दिव्यांगजन सहायता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, बीडीपीओ अशोक कुमार, बीडीपीओ राजसिंह, चेयरमैन शीला, सचिव रविंद्र लोहान, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, दिनेश भूटानी, रवि अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।