{"_id":"6a553a66e3be03af7706f97a","slug":"sarpanchs-of-24-villages-and-all-the-villages-of-athgama-khap-will-go-to-the-pm-on-17th-to-ask-for-tv-connection-hisar-news-c-21-hsr1020-909874-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 गांव के सरपंच और अठगामा खाप के सभी गांव 17 को पीएम से टी कनेक्शन मांगने जाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 गांव के सरपंच और अठगामा खाप के सभी गांव 17 को पीएम से टी कनेक्शन मांगने जाएंगे...
Tue, 14 Jul 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। शहर के लिए आने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी कनेक्शन की मांग को लेकर गांव चानौत में चल रहा धरना सोमवार को 59वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरना कमेटी और समर्थन देने पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो 24 गांव के सरपंच और अठगामा खाप के सभी गांव के लोग 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री मोदी से टी कनेक्शन मांगने जाएंगे।
सोमवार को धरने को गांव पेटवाड़ का समर्थन मिला है। मंगलवार को कंवारी गांव समर्थन देने पहुंचेगा। धरने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कोथ ने सरकार से गांव को टी लगाकर पानी देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम की रैली में टी मांगने वालों की संख्या अधिक होगी।
धरने पर संधू खाप के प्रधान मास्टर सतबीर संधू और पुलिसकर्मी सुनील संधू भी पहुंचे। सिंधड़ गांव के सरपंच सुंदर ने भी समर्थन दिया और कहा कि उनका गांव चानौत के साथ है। उन्होंने सरकार को 14 जुलाई से पहले मांग मानने को कहा, अन्यथा सिंधड़ गांव भी 17 जुलाई को जींद में मोदी से टी मांगने जाएगा। अंबाला से किसान नेता अमरजीत मोड़ी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और चानौत गांव को सहयोग का आश्वासन दिया। धरने की अध्यक्षता अजीत खरकड़ी ने की।
विज्ञापन
पेटवाड़ गांव ने सरपंच सतबीर सिंह दुहन के नेतृत्व में 36 बिरादरी के करीब 300 लोगों के साथ धरने को समर्थन दिया। पेटवाड़ और चानौत गांव एक ही दादा के वंशज हैं। इस दौरान किसान नेता दशरथ मलिक, मास्टर राजेंद्र, जोगिंदर मायड़, धोला जेवरा और मिर्जापुर गांव के पूर्व सरपंच कृष्णा सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।