{"_id":"6a7241de6ec46cbfec046f22","slug":"dlsa-launches-mediation-for-the-nation-30-campaign-hisar-news-c-21-hsr1020-924166-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 मुहिम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 मुहिम का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अदालतों में वर्षों से लंबित विवादों का सौहार्दपूर्ण और कम खर्च में समाधान कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) हिसार ने ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन स्तर के ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका निपटारा आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से संभव है।
डीएलएसए की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव अशोक कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मुकदमेबाजी से बचाकर त्वरित, सरल और स्थायी समाधान उपलब्ध कराना है।
डीएलएसए सचिव अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, उपभोक्ता विवाद, सेवा संबंधी मामले, व्यावसायिक विवाद, संपत्ति विभाजन और किरायेदारी सहित अन्य समझौतायोग्य मामलों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
सहमति के आधार पर विवाद का निकलता है समाधान :
उन्होंने बताया कि मध्यस्थता प्रक्रिया में निष्पक्ष मध्यस्थ की सहायता से दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान निकालते हैं। इससे समय और धन की बचत होती है तथा मानसिक तनाव भी कम होता है। अभियान के तहत मध्यस्थता योग्य मामलों की जानकारी न्यायालयों के नोटिस बोर्ड, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की। इच्छुक व्यक्ति जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र या डीएलएसए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।