फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Brahma Kumaris organization has launched a mega-campaign for a drug-free pledge, aiming to reach 100 million people.

Hisar News: ब्रह्माकुमारी संस्थान ने शुरू किया 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Brahma Kumaris organization has launched a mega-campaign for a drug-free pledge, aiming to reach 100 million people.

विज्ञापन
सिवानी मंडी। नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में मंगलवार को देशभर के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का एक साथ शुभारंभ किया गया। भगवान परशुराम चौक स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम, सिवानी में भी शपथ एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी विजया मलिक मुख्य अतिथि रहीं जबकि युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी जिला पार्षद मुकेश डालमिया ने अध्यक्षता की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों को नशामुक्त जीवन की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई।
विज्ञापन

आश्रम संचालिका बीके राजेंद्र ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इसे समाप्त करने के लिए आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी विजया मलिक ने कहा कि नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी लड़ाई परिवार से शुरू होती है। अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना चाहिए तथा उनकी दिनचर्या और मित्र मंडली पर सकारात्मक नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना समय की आवश्यकता है। यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचने या फैलाने वालों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग बंसल ने कहा कि नशामुक्त भारत केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। परिवार, विद्यालय, धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं मिलकर ही इस अभियान को सफल बना सकती हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग बंसल, मास्टर महेंद्र बड़वा, युवा समाजसेवी अनिल गोयल, मनोज जांगड़ा, मीनू पोपली, सीमा अरोड़ा, मोनिका सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed