{"_id":"6a72412eda9aa8cd6705d232","slug":"system-revamped-block-education-officers-office-relocated-hisar-news-c-21-hsr1020-924235-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बदली व्यवस्था...बास शिफ्ट हुआ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बदली व्यवस्था...बास शिफ्ट हुआ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास। शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सेवाओं को लोगों के और करीब पहुंचाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय को हांसी से बास स्थानांतरित कर दिया गया है। मंगलवार को कार्यालय में कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली गई। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी शुरू कर दिया गया है। बुधवार से कार्यालय का नियमित कामकाज सुचारु रूप से संचालित होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार कार्यालय को बास में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल कार्यालय का संचालन राजकीय संस्कृत मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बास की प्रथम मंजिल पर तीन कमरों में अस्थायी रूप से किया जा रहा है। यहां कर्मचारियों और आमजन की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि बास तहसील परिसर में कार्यालय के लिए स्थायी स्थान निर्धारित किया गया है। वहां वर्तमान में मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाना है। कार्य पूरा होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को स्थायी रूप से तहसील भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अब को नहीं जाना पड़ेगा हांसी :
कार्यालय के बास में आने से क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों, स्कूल मुखियाओं, कर्मचारियों और अभिभावकों को लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों को हांसी नहीं जाना पड़ेगा। बास क्षेत्र के मध्य में स्थित होने से आसपास के गांवों के लोगों का समय और खर्च बचेगा तथा विभागीय कार्यों का निपटारा भी अधिक सुगमता से हो सकेगा।