फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Double death in Hisar husband hanged himself after strangling wife

कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश: हिसार में डबल डेथ से हड़कंप, पत्नी का गला घोंटने के बाद फंदे पर झूला पति

Mon, 20 Jul 2026 04:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: विकास कुमार Updated Mon, 20 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में मामला गृहक्लेश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Double death in Hisar husband hanged himself after strangling wife
हिसार में पति ने पत्नी की हत्या के बाद दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के मय्यड़ गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के ही 36 वर्षीय बलजीत ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी दर्शना की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दंपती अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मृतक बलजीत गांव में ही डीजे चलाने का काम करता था।

विज्ञापन

बच्चों ने खिड़की से देखी दोनों की लाश
घटना का खुलासा तब हुआ जब बलजीत की मां सुबह दूध लेने गई हुई थी। घर पर बलजीत और उसकी पत्नी दर्शना मौजूद थे। जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनके बच्चों ने कमरे के पास जाकर देखा। कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। बच्चों ने जब खिड़की (जंगले) से झांककर अंदर देखा, तो बलजीत फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटका हुआ था बलजीत, जमीन पर पड़ी थी दर्शना
मासूम बच्चों ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया, तो उनके होश उड़ गए। बलजीत फांसी पर लटका हुआ था और उसकी पत्नी दर्शना जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। दर्शना के गले पर रस्सी से घोंटने के गहरे निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिए शव
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के एएसआई राजेश कुमार और फॉरेंसिक जांच टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर हिसार के जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस मान रहा गृहक्लेश का मामला
जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में मामला गृहक्लेश या आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दोनों शवों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed