Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Canal Department takes major action to curb canal water theft in Hansi; orders issued to register FIRs against 25 individuals
{"_id":"6a5f3932002cd19e5d0c67d6","slug":"video-canal-department-takes-major-action-to-curb-canal-water-theft-in-hansi-orders-issued-to-register-firs-against-25-individuals-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरी विभाग का बड़ा एक्शन, 25 लोगों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरी विभाग का बड़ा एक्शन, 25 लोगों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी
हांसी में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के दोनों ओर 150 मीटर के दायरे में लगे अवैध ट्यूबवेल, इंजन, पंप और पाइप हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हांसी जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नहर से अवैध रूप से पानी निकाल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान भी कई स्थानों पर इंजन और पाइपों के जरिए नहरी पानी की चोरी के मामले सामने आए। इसके चलते नहर के अंतिम छोर यानी टेल क्षेत्र तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के दोनों ओर 150 मीटर के दायरे में लगे अवैध ट्यूबवेल, ट्रैक्टर इंजन, डीजल एवं इलेक्ट्रिक पंप, पाइप और अन्य जल दोहन उपकरण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं।
विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर उपकरण नहीं हटाए गए या कोई व्यक्ति नहरी पानी की चोरी करते हुए पाया गया, तो मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर उपकरण जब्त किए जाएंगे। साथ ही हरियाणा कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट, 1974 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने फील्ड स्टाफ को दिन-रात निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि नहरी पानी की चोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और नहर के आखिरी टेल तक किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिल सके। विभाग ने सभी किसानों और आमजन से नियमों का पालन करने और अवैध जल दोहन से बचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।