{"_id":"6a7b6fd9e1150b4a060ffa94","slug":"dry-hope-on-the-tail-water-struggle-committee-met-engineers-for-canal-water-today-talks-with-senior-officials-hisar-news-c-21-hsr1020-929299-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टेल पर सूखी आस... नहरी पानी के लिए अभियंताओं से मिली जल संघर्ष समिति, आज उच्चाधिकारियों से वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टेल पर सूखी आस... नहरी पानी के लिए अभियंताओं से मिली जल संघर्ष समिति, आज उच्चाधिकारियों से वार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नहरों के अंतिम छोर पर पानी की कमी से जूझ रहे किसानों ने सिंचाई और पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। जल संघर्ष समिति ने मंगलवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। बुधवार दोपहर तीन बजे उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता प्रस्तावित है।
बैठक में बालसमंद सहित टेल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति ने सीसवाला हेड पर 200 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी। राजस्थान जाने वाली यमुना जल परियोजना से बालसमंद क्षेत्र को अतिरिक्त पानी देने की भी मांग की गई।
किसानों ने बरवाला ब्रांच की रीमॉडलिंग और बालसमंद सब ब्रांच की क्षमता बढ़ाने की मांग उठाई। सभी टेल क्षेत्रों को निर्धारित क्षमता और रोटेशन के अनुसार पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। पानी वितरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
समिति ने मानसून अवधि में बदनपुर हेड पर 2,200 क्यूसेक और राजस्थान हेड से 1,700 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने की मांग की। जल संघर्ष समिति प्रधान कुरड़ाराम नंबरदार ने कहा कि किसान पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। समिति बातचीत से समाधान चाहती है।
उन्होंने चेताया कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो किसान फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बैठक में अनिल लौरा, संदीप धीरणवास, भीम सिंह लौरा, पारस लौरा, वीरेंद्र पूनिया, प्रहलाद सुंडावास, पृथ्वी सिंह खारिया और ओम गढ़वाल बांडाहेड़ी मौजूद रहे।