फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kanwariya dies of electrocution while offering Kanwar.

Hisar News: कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कांवड़िए की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya dies of electrocution while offering Kanwar.
हिसार। वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से एक कांवड़िए की मौत हो गई। कांवड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एचटीएम थाना प्रभारी विकास ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे वह वन विभाग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था। कांवड़ चढ़ाने के बाद मंदिर के गुंबद से नीचे उतरते समय वहां से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed