फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Following the style of Khatu Shyam Dham, a Toran gate worth 9.9 million will be built on the Sector 13 to Sector 16/17 route, with carvings to be engraved on Dholpur stone.

Hisar News: खाटू श्याम धाम की तर्ज पर सेक्टर 13 से सेक्टर 16/17 मार्ग पर 99 लाख से बनेगा तोरण द्वार, धौलपुर पत्थर पर उकेरी जाएगी नक्काशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Following the style of Khatu Shyam Dham, a Toran gate worth 9.9 million will be built on the Sector 13 to Sector 16/17 route, with carvings to be engraved on Dholpur stone.
हिसार। सेक्टर 13 से सेक्टर 16-17 मार्ग अब खाटू धाम की आस्था से सजा नजर आएगा। नगर निगम यहां खाटू श्याम की तर्ज पर भव्य तोरण द्वार बनवाएगा। इसके निर्माण पर करीब 99 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर बुधवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन

तोरण द्वार की अनुशंसा शहर विधायक सावित्री जिंदल और वार्ड-12 के पार्षद जगमोहन मित्तल ने की थी। इसके बाद निगम की तकनीकी शाखा ने डिजाइन तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

तीन पिलरों पर बनने वाला यह द्वार धौलपुर पत्थर से तैयार किया जाएगा। इस पर आकर्षक नक्काशी होगी। निर्माण कार्य करीब चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर की सीमा के भीतर यह पहला प्रमुख तोरण द्वार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मिलेगा खाटू धाम का अहसास
सेक्टर 16-17 में खाटू श्याम मंदिर होने के कारण इस मार्ग का धार्मिक महत्व है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष अवसरों पर यहां धार्मिक आयोजन भी होते हैं।
नया तोरण द्वार श्याम भक्तों की आस्था का प्रतीक बनेगा। इससे श्रद्धालुओं को राजस्थान के खाटू धाम जैसा अनुभव मिलने की उम्मीद है। खाटू श्याम मंडल भी निर्माण में सहयोग कर रहा है। मंडल ने भूमि पूजन के दिन पैदल निशान यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसकी तारीख जल्द तय होगी।

-------
सेक्टर 16-17 स्थित खाटू श्याम मंदिर की बड़ी मान्यता है। इसलिए हमने यहां खाटू श्याम धाम की तर्ज पर तोरण द्वार बनाने की मांग की थी। इसका टेंडर लग गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड-12, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed