{"_id":"6a84a4f48fb20ce19d0e1167","slug":"truth-spat-out-at-the-crime-scene-strangled-to-death-over-suspicion-of-character-teenage-girls-killer-grandfather-sent-to-jail-father-on-two-day-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-932991-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीन ऑफ क्राइम में उगला सच, चरित्र के शक में गला दबाकर की थी हत्या, किशोरी के हत्यारोपी दादा को भेजा जेल, पिता दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीन ऑफ क्राइम में उगला सच, चरित्र के शक में गला दबाकर की थी हत्या, किशोरी के हत्यारोपी दादा को भेजा जेल, पिता दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आदमपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता विनोद और दादा धर्मपाल को मंगलवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दादा को जेल भेज दिया जबकि पिता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सीन ऑफ क्राइम की कार्रवाई भी कराई। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से जुड़े घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। पुलिस अब मामले में साक्ष्यों को जुटाकर उनकी पुष्टि कर रही है।
प्रारंभिक जांच में किशोरी के चरित्र के लिए पिता और दादा के संदेह की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक विनोद को शक था कि उसकी बेटी 9 अगस्त को किसी लड़के से मिली थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
जांच के अनुसार, 11 अगस्त की रात पिता और दादा ने कथित तौर पर किशोरी का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर ढाणी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया।
नहर में तलाश के बाद मिला शव
घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस ने नहर में तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान किशोरी का शव बरामद किया गया। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर नंबर 241 दर्ज की गई है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि पिता और दादा किशोरी को अक्सर डांटते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। वारदात के बाद दोनों के अचानक फरार होने से पुलिस का संदेह बढ़ा।
इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टीमें गठित कीं। सोमवार को दोनों को काबू कर लिया गया। मंगलवार को अदालत में पेशी हुई। दादा को जेल भेज दिया गया जबकि पिता को रिमांड पर लेकर पुलिस हत्या की कड़ियों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।