{"_id":"6a84a5e0e9835bc0880b0585","slug":"man-arrested-for-spreading-fear-by-posting-photos-with-an-illegal-pistol-on-instagram-hisar-news-c-21-hsr1020-933018-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंस्टाग्राम पर अवैध पिस्तौल के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंस्टाग्राम पर अवैध पिस्तौल के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। थाना आदमपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने के आरोपी आदमपुर के वाटर वर्क्स के नजदीक रहने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 13 जून 2026 को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की थी। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना आदमपुर के मुख्य सिपाही दीपेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल पैदा करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पिस्तौल के साथ सुनील ने फोटो अपलोड की थी, उसे पुलिस थाना आदमपुर में दर्ज प्राथमिकी के तहत पहले ही बरामद कर चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी ने हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।