सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GM not granting a hearing; employees express displeasure.

Hisar News: जीएम नहीं कर रहे सुनवाई, कर्मचारियों ने नाराजगी जताई

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 18 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
GM not granting a hearing; employees express displeasure.
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज साझा संघर्ष समिति की बैठक वीरवार को डिपो कर्मशाला में हुई। इस दौरान समिति ने आरोप लगाया कि डिपो महाप्रबंधक (जीएम) को गत 29 अप्रैल को दिए गए मांगपत्र पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महाप्रबंधक के इस रवैये पर कर्मचारी वर्ग में रोष है। कर्मचारियों ने कड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पांच जून को मुख्यालय से संयुक्त निदेशक, सांझा मोर्चा व हिसार उपायुक्त की ओर से भेजे गए एसडीएम की मध्यस्थता में 15 दिन का समय मांगा गया था जो 21 जून को पूरा हो रहा है। इसके उपरांत कर्मचारियों की वित्तीय भत्तों की अदायगी समय पर नहीं की गई तो आगे की रणनीति बनाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मांगों के लिए कर्मचारियों का धरना 35वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अजय दुहन ने की। मंच संचालन अरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी यूनियनों के प्रधान बजरंग लाखा, अमित जुगलान, कर्मवीर मसूदपुर, जितेन्द्र शर्मा, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

23 को करेंगे बैठक, आंदोलन का लिया सकता है निर्णय :
हिसार रोडवेज डिपो में 23 जून को राज्यस्तरीय साझा मोर्चा के राज्य प्रधानों एवं महासचिवों की बैठक होगी। बैठक कर महाप्रबंधक हिसार की कार्यशैली व लंबित वित्तीय एवं अन्य भत्तों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। यदि कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एक बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। समिति के प्रेस प्रवक्ता संदीप जैनावास ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित वित्तीय भत्तों का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed