सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inspection of schools in Uklana block and review of arrangements.

Hisar News: उकलाना खंड के विद्यालयों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Inspection of schools in Uklana block and review of arrangements.
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर अनीता चौधरी ने बुधवार को उकलाना खंड के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव कंडूल और उकलाना स्थित सरकारी स्कूलों में पहुंचकर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों, भवनों के रखरखाव तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में नए शैक्षणिक सत्र से पहले सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं जबकि कुछ स्कूलों में कमरों की कमी और सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा सामने आया है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ बैठक कर आगामी सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें परीक्षा परिणाम सुधारने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि इस वर्ष सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा है जो शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाएं, जहां प्रशिक्षित शिक्षक, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र, अर्जुन देव, सुरेश यादव, अनूप धत्तरवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed