सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MLA extends support to farmers staging a sit-in for compensation in Kirmara.

Hisar News: किरमारा में मुआवजे के लिए धरनारत किसानों को विधायक का समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 22 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
MLA extends support to farmers staging a sit-in for compensation in Kirmara.
गांव किरमारा में किसानों समर्थन करने पहुंचे विधायक नरेश सेलवाल।
विज्ञापन

हिसार। गांव किरमारा में मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसानों को रविवार सुबह विधायक नरेश सेलवाल ने समर्थन दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक ने कहा कि 28 मई को आए भीषण तूफान से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। खेतों में लगी सोलर प्लेटें टूट गईं और राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ से नुहियांवाली, सिरसा व फतेहाबाद जाने वाली 400 केवी लाइन के तहत किरमारा और कनोह क्षेत्र में 7 से 8 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा अस्थायी रूप से नई लाइन और पोल लगाए जा रहे हैं लेकिन इससे खेतों का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि खंभों और स्टे जाल के कारण उनकी कृषि भूमि कम हो जाएगी और धान की बिजाई भी बाधित होगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है और सरकार को भूमि नुकसान, खेतों की लेवलिंग तथा तीन वर्षों तक फसल नुकसान का उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित न हो और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर सरपंच टेकराम, दलबीर किरमारा, धर्मपाल, कुलदीप, कलवन, झब्बर और जुगबीर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed