पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon arrives in Haryana Heavy rain lashes 8 districts alert issued for heavy rainfall over next week

हरियाणा में मानसून की एंट्री: 8 जिलों में झमाझम बरसे बदरा, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से राहत

Thu, 02 Jul 2026 09:22 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 02 Jul 2026 09:22 AM IST
सार

भीषण उमस और गर्मी से जूझ रहे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जुलाई के पहले ही दिन मानसून ने प्रदेश के 8 जिलों में दस्तक दे दी है। जिससे अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन
Monsoon arrives in Haryana Heavy rain lashes 8 districts alert issued for heavy rainfall over next week
कैथल में सुबह पांच बजे जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में जुलाई के पहले दिन मानसून का आगमन हो गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, भिवानी, कैथल, करनाल, सोनीपत में मानसून की पहली बारिश हुई। यमुनानगर में सर्वाधिक 23.5 बारिश दर्ज की गई। आगामी तीन-चार दिन में मानसून पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद हरियाणा, एनसीआर तथा दिल्ली में मानसून की तारतम्यता देखने को मिलेगी। एक सप्ताह तक झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के 14 जिलों में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने से तापमान में गिरावट देखने आई है।

विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर और सुस्त बना हुआ था परंतु मंगलवार को मानसून मैदानी राज्यों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंच गया। जल्द ही संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। जुलाई महीने के पहले पखवाड़े में मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन




दूसरे पखवाड़े में अलनीनो की परिस्थितियों की वजह से बार-बार मानसून ब्रेक की स्थिति देखने को मिलेगी, मानसून कमजोर बना रहेगा। जुलाई में मानसून सामान्य और सामान्य के आसपास बना रहेगा। जुलाई महीने में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 6-7 पश्चिमी विक्षोभ भी होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 2, दूसरा 6, तीसरा 8 और चौथा 13 जुलाई को सक्रिय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed