फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon Bountiful in Haryana: Heavy Rain Across 11 Districts; Alert Issued for Heavy Rainfall Until August 12

हरियाणा में 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट: रोहतक में जलभराव, फतेहाबाद में मकान की छत गिरने से मां-बेटा घायल

Sat, 08 Aug 2026 09:22 AM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sat, 08 Aug 2026 09:22 AM IST
सार

हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं।

विज्ञापन
Monsoon Bountiful in Haryana: Heavy Rain Across 11 Districts; Alert Issued for Heavy Rainfall Until August 12
रोहतक में सड़कों पर जमा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को पसीना छुड़ाने वाली उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पलवल में 25, भिवानी में 15.2, यमुनानगर में 12.5, गुरुग्राम में 11.5, करनाल में 10, सोनीपत में 9.5, महेंद्रगढ़ में 3.5, चरखी दादरी में 2.5, रोहतक में 2.2, जींद में 1.5 और मेवात में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून टर्फ लगातार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है जिससे बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 7 से 12 अगस्त के दौरान रोहतक, झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश की गतिविधियां जारी हैं। वीरवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई थी जिसमें पलवल और गुरुग्राम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले बुधवार को हांसी, हिसार सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई थी।

रोहतक के मॉडल टाउन में 4 फीट तक जलभराव, गर्मी से मिली राहत

रोहतक में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुई तेज बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह की तेज बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख रिहाइशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव की स्थिति सबसे विकराल मॉडल टाउन में देखने को मिली, जहां सड़कों पर 4 फीट तक पानी भर गया। हाउसिंग बोर्ड, कृष्णा कॉलोनी और सेक्टर 2/3 में जलभराव होने से जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिला है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

बारिश से कच्ची छत गिरी, मां-बेटा घायल

फतेहाबाद में सुबह से हो रही बारिश के कारण भूना के गांव दहमन में एक मकान की कच्ची छत गिर गई। इस हादसे में मकान मालिक जिले सिंह की पत्नी कमला और उनके बेटे रामदिया घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे मां-बेटे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। 

जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दहमन गांव में जिले सिंह के मकान की कच्ची छत बारिश के दबाव से ढह गई। हादसे के समय कमला और रामदिया मकान के अंदर मौजूद थे। छत गिरने से दोनों मलबे में दब गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक मां और बेटे को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बारिश से जनजीवन और कृषि पर असर
जिले में हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि इससे उनकी फसल को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed