सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   On the night of March 23, a temple of Goddess Durga will be set up.

Hisar News: 23 मार्च की रात शिवालय में सजेगी माता दुर्गा की चौकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
On the night of March 23, a temple of Goddess Durga will be set up.
हिसार में पदाधिकारियों को संबोधित करते प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग।
विज्ञापन
हिसार। प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 19 से 27 मार्च तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 23 मार्च की रात माता दुर्गा की चौकी सजेगी जिसमें कलाकार माता दुर्गा का गुणगान करेंगे। सोमवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई।
Trending Videos

बैठक में नवरात्र पर्व के आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में अखंड ज्योत जलाई जाएगी और माता का जागरण होगा। नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा-अर्चना की जाएगी तथा सुबह और शाम दोनों समय सामूहिक आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है तथा माता की विशेष कृपा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि भगवान रामचंद्र का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था, इसलिए 27 मार्च को रामनवमी भी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में पितरुमल गोयल, अंगूरी देवी, अनीता गर्ग और उषा गर्ग ने भी कई सुझाव दिए। इस मौके पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, सुरेंद्र सिंगला, सतेंद्र गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed