सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain makes weather pleasant in Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, रात के तापमान में आई गिरावट; आगे कैसा रहेगा मौसम?

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बारिश व ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसान फसलों में इस समय पानी न लगाएं। यदि फसल कटी हुई है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल से ढक कर संरक्षित करें।

Rain makes weather pleasant in Haryana
बारिश से मौमस हुआ ठंडा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में 19 से 21 मार्च के बीच तेज गति की हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। सिरसा में रात का तापमान सबसे कम 10.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। हिसार में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था।
Trending Videos


मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में मौसम में आया बदलाव अब पूरे मार्च तक रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश आंधी और ओलावृष्टि हुई हवाएं चलने से पूरे हरियाणा में तापमान में गिरावट आई है। दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। दिन के तापमान भी सामान्य से नीचे बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के अंत और अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएंगे। इसकी वजह से संपूर्ण मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव और हल्की बूंदाबांदी के साथ अंधड़ और छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 18 मार्च रात को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा।

इसके चलते 19-21 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं अंधड़-आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होंगे। भारतीय मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत जिलों के लिए अ़ॉरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश व ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसान फसलों में इस समय पानी न लगाएं। यदि फसल कटी हुई है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल से ढक कर संरक्षित करें। सब्जियों व कतार वाली फसलों में मिट्टी चढ़ाएं ताकि वे गिरे नहीं। बारिश के पूर्वानुमान के दौरान उर्वरक या कीटनाशकों का छिड़काव न करें। - डॉ. ओपी बिश्नोई, वरिष्ठ वैज्ञानिक, गेहूं विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed