सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scorching heat grips the entire state, with the mercury reaching 46.2 degrees in Sirsa.

Hisar News: पूरे प्रदेश में झुलसाने लगी गर्मी , सिरसा में 46.2 पर पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat grips the entire state, with the mercury reaching 46.2 degrees in Sirsa.
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की जिंदगी को बेहाल कर दिया है। सिरसा जिले में तापमान इस मौसम का रिकॉर्ड बनाते हुए 46.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रोहतक में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज होने के बाद सिरसा, रोहतक में लू की स्थिति बनी रही। पूरे हरियाणा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सभी जिलों में दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.5 से 2.5 डिग्री तक का उछाल आया है।

प्रदेश में एक बार फिर से लू चलने लगी है। सोमवार को रोहतक तथा सिरसा जिले में लू की स्थिति रही। हिसार जिले में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था। करनाल में दिन का तापमान 42.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। अंबाला में तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार के सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार हुआ है। अप्रैल महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था जिसमें फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा था। हिसार, नारनौल, भिवानी में दिन के तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रदेश के पश्चिमी, और दक्षिणी हिस्सों में 4-5 दिन तेज गति से धूलभरी सतही हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा पर पश्चिमी गर्म शुष्क मरुस्थलीय हवाओं का कहर जारी है। पश्चिमी हवाओं ने धीरे धीरे संपूर्ण इलाके से नमी को सोख लिया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 42-46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed