सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar over bike challan in Sector 9-11, video goes viral

Hisar News: सेक्टर 9-11 में बाइक का चालान काटने पर हंगामा, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over bike challan in Sector 9-11, video goes viral
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 9-11 में बाइक का चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से कह रहे हैं कि बाइक की आरसी उनके फोन में है, फिर भी बाइक क्यों इंपाउंड की जा रही है। युवकों ने सादे कपड़ों में पहुंचे एसएचओ पर भी आपत्ति जताई।

घटना 17 मई की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार कुछ युवक सेक्टर 9-11 की एक पार्किंग में खड़े हैं, जहां पुलिसकर्मी उनकी बाइक का चालान कर रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में दिखाई दे रहा है। युवक उसकी पहचान पूछते हैं, जिस पर वह अपना नाम इंस्पेक्टर विजयपाल बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवक आपत्ति जताते हुए कहते हैं कि उन्होंने भी वर्दी नहीं पहनी हुई है और उनसे आईकार्ड दिखाने के लिए कहते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी युवकों की बाइक इंपाउंड करने लगता है, जिस पर युवक भड़क जाते हैं। युवक कहते हैं कि फोन में मौजूद आरसी को क्यों नहीं माना जा रहा। इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि बाइक की पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं है। युवक जवाब देते हैं कि नंबर प्लेट का चालान काटो, बाइक इंपाउंड क्यों कर रहे हो। आखिर में पुलिसकर्मी बाइक को इंपाउंड कर अपने साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

थाना इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि सेक्टरवासियों की शिकायत पर वह मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान एक बाइक पकड़ी गई जिसकी पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी। साथ ही बाइक के दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की जल्दबाजी में वह वर्दी नहीं पहन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed