Hisar: एचएयू में यूजी- पीजी कोर्सेज के लिए छात्र आज आवेदन कर सकेंगे, अभ्यर्थी इस पोर्टल से सकेंगे जानकारी
कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी उपरोक्त परीक्षाओं के परिणाम 2 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in व hau.ac.in पर देख सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग 3 अगस्त से आरंभ कर हो चुकी है। अभ्यर्थी अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर डाक्युमेंट अपलोड कर सकते हैंं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 3 अगस्त से आरंभ हो चुकी है, जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में 50 अंक (जनरल कैटेगरी), 47.5 अंक (एससी, डीएससी, पीडब्लयूडी) प्राप्त किए हैं केवल वही अभ्यर्थी अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व डाक्युमेंट 6 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैंं। कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि आगामी दाखिले की प्रक्रिया का शेडयूल विश्वविद्यालय की वैबसाइट admissions.hau.ac.in व hau.ac.in पर डाल दिया गया है और सीट अलॅाटमेंट, शेडयूल के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थी अपने पोर्टल पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम एक अगस्त को घोषित किए गए थे। कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षाएं 12 जुलाई, 19 जुलाई , 25 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें 13826 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इसमें से कुल 8064 परीक्षा देने पहुंचे थे।
विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स में अरनव धवन (95 अंक) प्रथम, कुलीन (93.5 अंक) द्वितीय व प्रवेश (92.5 अंक) तृतीय स्थान पर रहे। बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर 2+4 वर्षीय कोर्स में निश्चय कुमार (88 अंक) प्रथम, दुष्यन्त (87 अंक) द्वितीय व संस्कार बेनीवाल (85 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।
कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी उपरोक्त परीक्षाओं के परिणाम 2 अगस्त को विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in व hau.ac.in पर देख सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग 3 अगस्त से आरंभ कर हो चुकी है। अभ्यर्थी अपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर डाक्युमेंट अपलोड कर सकते हैंं। अगामी प्रवेश प्रक्रिया का शैडयूल वैबसाइट पर डाल दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की उपरोक्त वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
कितने विद्यार्थी शामिल हुए परीक्षा में
- 25 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1581 में से 1040 यानी 65.82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
- 19 जुलाई को 4188में से 3715 यानी 88.68 प्रतिशत ने परीक्षा दी।
- 12 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 8057 में से 6649 यानी 82.52प्रतिशत ने परीक्षा दी थी।