सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Subhash Malik murder case: Fourth accused arrested, encounter-injured Mahendra sent to jailSubhash Malik murder case: Fourth accused arrested, encounter-injured Mahendra sent to jail

Hisar News: सुभाष मलिक हत्याकांड... चौथा आरोपी दबोचा, मुठभेड़ में घायल महेंद्र जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Subhash Malik murder case: Fourth accused arrested, encounter-injured Mahendra sent to jailSubhash Malik murder case: Fourth accused arrested, encounter-injured Mahendra sent to jail
हांसी....पुलिस की गिरफ्त में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
हांसी। प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड में रविवार को गांव घिराय निवासी गुरदीप को गिरफ्तार किया गया। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। गुरदीप आरोपी गुरमीत के साथ सैलून में काम करता था। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ जारी है। शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल आरोपी महेंद्र अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा (.315 बोर), चार गोलियां और वारदात में प्रयुक्त खाली खोल बरामद हुए।
Trending Videos

एक अन्य आरोपी पवन को सीआईए ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड में पवन से उसके साथी संजू और हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल के बारे में पूछताछ की जाएगी और घटनास्थल की निशानदेही करवाई जाएगी। महेंद्र और पवन को मध्य प्रदेश से पकड़कर हांसी लाया गया था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शेखपुरा रोड पर पिस्तौल रिकवरी के दौरान महेंद्र ने पुलिस पर गोली चलाई जिसमें पीएसआई कपिल बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में महेंद्र की टांग में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्लाईओवर से कूदे गुरमीत का भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
पवन, महेंद्र, संजू और आकाश मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी हैं और काफी समय से हाउसिंग बोर्ड, ढाणी कुंदनापुर रोड में रहते थे। गांव भैणी महाराजपुर (रोहतक) निवासी गुरमीत पहले सेक्टर छह में सैलून चलाता था। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे जब सुभाष मलिक ने अपना कार्यालय खोला तो पवन, महेंद्र और संजू वहां पहुंचे। गुरमीत बाहर रेकी के लिए खड़ा था। तीनों ने मलिक से सोने की चेन और अंगूठी छीनी। विरोध करने पर गोली चलाई और चाकू से वारकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी आभूषण लूट कर भाग गए। साइबर सेल की मदद से वीरवार को आरोपी गुरमीत को पकड़ लिया गया लेकिन पुलिस को देखकर वह शेखपुरा फ्लाईओवर से कूद गया जिससे उसकी दाईं टांग टूट गई। वह पुलिस सुरक्षा में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।


मध्य प्रदेश से लाए थे पिस्तौल
पुलिस की जांच के अनुसार, महेंद्र व पवन करीब 8 दिन पहले ही मध्य प्रदेश में अपने घर से वापस हांसी आए थे। इस दौरान वह अपने साथ ही अवैध पिस्तौल लेकर आए थे। टीम अब पता लगाएगी की वहां किससे पिस्तौल खरीदा था। वहीं एक आरोपी संजू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
::::::::::
चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed