सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tehsil offices were deserted, and citizens returned disappointed.

Hisar News: तहसील कार्यालयों में पसरा सन्नाटा, मायूस लौटे नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tehsil offices were deserted, and citizens returned disappointed.
सूना पड़ा तहसील कार्यालय । 
विज्ञापन
हिसार। तहसीलदारों की हड़ताल के चलते वीरवार को जिलेभर में रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व कार्य ठप रहे। तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और काम के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले में रोजाना औसतन करीब 600 दस्तावेज पंजीकृत होते हैं, जिनमें से लगभग 200 रजिस्ट्रियां हिसार जिला मुख्यालय में होती हैं, लेकिन हड़ताल के कारण एक भी दस्तावेज का पंजीकरण नहीं हो सका।
Trending Videos

जिले की तहसील हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, आदमपुर, उकलाना सहित उप-तहसील बास व बालसमंद में रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह बंद रहा। तहसीलदार के निलंबन के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदारों ने हड़ताल का आह्वान किया था। नायब तहसीलदार और तहसीलदार कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन कलम छोड़ हड़ताल में शामिल रहे, जिससे रजिस्ट्री, शपथ पत्र, सेल डीड आदि कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार के लिए जारी टोकन नंबर रद्द कर दिए गए हैं, जिन्हें नए सिरे से जारी किया जाएगा। 30 जनवरी से पटवारी-कानूनगो भी हड़ताल पर थे, जो 4 फरवरी तक चली। 5 फरवरी को उनके काम पर लौटने के बाद शुक्रवार से काम सुचारू होने की उम्मीद थी, लेकिन तहसीलदारों की हड़ताल से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed